फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: एसपी पहुंचे अनाथ आश्रम, बच्चों और बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखे पाकर खिले चेहरे

Tue, 21 Oct 2025 10:57 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

एसपी मोहम्मद मुश्ताक और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। वहीं, पुलिस अफसरों को अपने बीच देखकर बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं अत्यधिक प्रसन्न दिखाई दिये।
विज्ञापन
अनाथ आश्रम में एसपी मुश्ताक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुश्ताक ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ दीपावली मनाई। पूजन कार्यक्रम दीपावली की पूजा की और उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन


एसपी ने दीपावली अवसर पर रात को अनाथ आश्रम पहुंचे। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताया, मिठाई, फल, दीपक, मोमबत्ती और पटाखे जैसे उपहार भेंट किए, पटाखे जलाए। एसपी को अपने बीच पाकर बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं अत्यधिक प्रसन्न हुईं।

 
विज्ञापन

मिठाई के साथ बच्चों के खिले चेहरे - फोटो : संवाद
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर ने भी दीपावली पर्व पर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर जाकर बच्चों और बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटीं। उन्होंने मिठाई, दीपक, मोमबत्ती और फूलझड़ी जैसे उपहार भेंट किए। इसके साथ जनपद के सभी थाना चौकी प्रभारियों ने  अपने-अपने थाना और चौकी क्षेत्रों में भी दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को फल, मिठाई, दीपक, खील-बताशा, मोमबत्ती और पटाखे भेंट कर पर्व की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें