फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: गर्भवती महिला ने चार वर्षीय पुत्र के साथ कुएं में कूदकर दी जान, कस्बा जाखलौन में हुई घटना

Mon, 05 Oct 2026 04:25 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

पुलिस ने गांव वालों की मदद से कुएं के अंदर रस्सी और चारपाई की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कुएं से शव बाहर निकालते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा जाखलौन के मोहल्ला हरदीला निवासी 26 वर्षीय पूजा पत्नी पुरुषोत्तम ने सोमवार की दोपहर अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ घर के पास बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूजा सुबह अपने बच्चे के साथ घर पर थी। परिजन बाहर गए थे। दोपहर को जब परिजन लौटकर आए तो पूजा और उसका बच्चा घर पर दिखाई नहीं दिए। खोजबीन की गई तो पास में स्थित कुएं के बाहर कपड़े दिखाई दिए। कुएं में कूदने की आशंका पर परिजनों ने कुएं के अंदर पहुंचकर खोजबीन की तो पूजा और उसका बच्चा मृत अवस्था में मिले।

महिला के बच्चे सहित आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर जाखलौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से कुएं के अंदर रस्सी और चारपाई की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतक पूजा गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पूजा ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष जाखलौन रामप्रकाश ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। पुलिस आत्महत्या और हादसे को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें