फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी: ललितपुर पुलिस ने पकड़ा 80 बोरी यूरिया, मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था खाद

Wed, 01 Dec 2021 11:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ललितपुर में बुधवार को शहर कोतवाली अंतर्गत चौकी राजघाट पुलिस ने बॉर्डर से यूरिया खाद लेकर जा रही एक पिकअप को रोका जिसकी जांच करने पर 80 बोरी यूरिया पाया गया। पुलिस ने पिकअप को पकड़ कर कब्जे में लेकर संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जनपद में खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बॉर्डरों को सील किया गया है साथ ही आने जाने वाले वाहनों की सतत निगरानी कर जांच की जा रही है जिस के क्रम में बुधवार को राजघाट चौकी इंचार्ज पुलिस वालों के साथ सीमा पर निगरानी कर रहे थे। 

इसी दौरान एक पिकअप यूरिया भरे मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर अंतर्गत चंदेरी की ओर जा रही थी जिस को रोककर जांच की तो 80 बोरी यूरिया खाद पाया गया। पुलिस ने पिकअप को पकड़कर चौकी में खड़ा कर दिया है कृषि विभाग द्वारा संबंधित कार्रवाई की जा रही है यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें