फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर मेडिकल कॉलेज: वातानुकूलित ओपीडी परिसर में गर्मी से तड़प रहे मरीज, पंखे हटाकर लगाए गए एसी खराब पड़े

Sun, 17 May 2026 09:11 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

कॉलेज प्रशासन ने ओपीडी परिसर को वातानुकूलित बनाने के लिए पंखे हटवाकर कवर कर दिया है। अब एसी भी नहीं चल रहा है। ऐसे में ओपीडी में आ रहे मरीज पसीना से तर हो रहे हैं। बच्चों व बुजुर्गों का हाल-बेहाल हो रहा है।
 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में अपने हाथों से हवा करते मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने ओपीडी परिसर को वातानुकूलित बनाने के लिए पंखे हटवाकर कवर कर दिया है। अब एसी भी नहीं चल रहा है। ऐसे में ओपीडी में आ रहे मरीज पसीना से तर हो रहे हैं। बच्चों व बुजुर्गों का हाल-बेहाल हो रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल पर स्थित समूचे ओपीडी परिसर में लगाने के बाद सीलिंग पंखा भी हटा दिए गए थे। खिड़कियों के कांच व अन्य खुले क्षेत्र को कवर किया गया था। लेकिन, वर्तमान में ओपीडी परिसर के एसी नहीं चल रहे हैं। जिससे उपचार को आ रहे मरीजों व तीमारदारों की गर्मी में हालत खराब हो रही है। इनमें बच्चों व बुजुर्गों को खासी परेशानी हो रही है। शनिवार को आए अधिकांश मरीज अपने पर्चा तो कोई गमछा व हाथ से हवा करते नजर आए। प्रतिदिन लगभग 1500 से अधिक मरीज व तीमारदार आकर परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बुजुर्ग वार्ड के एसी पड़े खराब
मेडिकल कॉलेज में भूतल पर स्थित बुजुर्ग वार्ड में लगे तीनों एसी खराब पड़े हुए हैं। वातानुकूलित बुजुर्ग वार्ड में आज कूलर तक नसीब नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


ओपीडी परिसर में लगे एसी की सर्विस के लिए संबंधित कंपनी को पत्राचार किया गया है, जल्द ही सर्विस कराई जाएगी। -डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में मरीजों का हाल...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें