फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: छत से गिरने से घायल युवक की अस्पताल में मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Mon, 11 Apr 2022 12:56 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

जेल चौराहे के पास रहने वाले राजेंद्र का बेटा अमन शनिवार की रात छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनोें ने अस्पताल में हंगामा काट दिया और डॉक्टरों से धक्कामुक्की करने लगे।
विज्ञापन
घायल युवक की अस्पताल में मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेल चौराहा के पास निवासी एक युवक घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक की मौत होने के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद उनकी डॉक्टरों से हाथापाई होने लगी।

विज्ञापन


जेल चौराहे के पास रहने वाले राजेंद्र का बेटा अमन (22) शनिवार की रात छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी नाक से हल्का खून आने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर मौत हो गई।

विज्ञापन

यह देख परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और चिकित्सक के खिलाफ लामबंद हो गए और धक्का मुक्की तक करने लगे। यह देख स्टाफ के लोगों ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा काटने वालों को किसी प्रकार शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें