फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: फास्ट फूड शॉप में लगी आग, सिलेंडर फटने से दहशत में रहे लोग, चपेट में आई पांच बाइकें भी जली

Tue, 13 Jan 2026 01:39 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

धमाके की आवाज सुन आस-पास के लोग दहशत में आ गए। पास के मकानों में सिलेंडर फटने के बाद टिन शेड की चद्दर के टुकड़े भी गिरे। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फास्ट फूड के लकड़ी के डिब्बे में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जखौरा इलाके के पुराने बार तिराहे पर फास्ट फूड की शॉप में आग लग गई। दुकान के अंदर रखा सिलेंडर भी आग से फट गया। धमाके की आवाज सुन आस-पास के लोग दहशत में आ गए। अगल-बगल के मकानों में सिलेंडर फटने के बाद टिन शेड की चद्दर के टुकड़े भी गिरे। टिन शेड के नीचे रखी पांच बाइकें भी चपेट में आकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



कस्बा के पुराने बार तिराहे के सामने गड़ी मुहल्ला को जाने वाले रास्ते के पास सरकारी कुआं के पास वीरेंद्र कुमार लकड़ी के डिब्बे में फास्ट फूड की दुकान खोले हैं। अगल-बगल जीतू राजा, हरदयाल और कैलाश अहिरवार की भी दुकानें हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रात के करीब 12 बजे डिब्बों में आग लगी देखी लेकिन फास्ट फूड की दुकान में सिलेंडर रखे होने की वजह से कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। जिससे दुकाने का टिन शेड की चद्दर उड़कर पास में स्थित संतोष झां की दूसरी मंजिल की दीवार से टकरार जीतू राजा के डिब्बा के उपर लगे टीन पर गिरी। सिलेंडर  के उपर का हिस्सा संतोष  झां के दूसरी मंजिल को फांदता हुआ जोनी यादव के मकान में गिरा। आग से चपेट में आईं पांच बाइकें की जलकर खाक हो गयी हैं। धमाका इतना जोरदार था कि लोग दहशत में आ गए। लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड टीम ने करीब डेढ़ घंटे बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया।

दुकानदार जीतू ने बताया कि सुधारने के लिए पांच मोटर साइकिल रखी थी जो पूरी तरह जल गयी। उसका काफी नुकसान हो गया। दुकानदार हरदयाल सेन ने रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाया है। हरदयाल ने बताया वह 40 वर्ष  से यहां डिब्बा रखे हैं यही उसकी रोजी रोटी थी। कैलाश ने बताया कि रात में लगी आग से फास्ट फूड का डिब्बा में रखे 5 हजार रुपए नगद और हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


   
  आगजनी का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें