- बुंंदेलखंड नागरिक मोर्चा के बैनर तले 13 फरवरी को दिल्ली में होगा धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। देश में अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन को चलाने के एक लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जबकि बुंदेलखंड में रेल प्रस्ताव पर सरकार ने बजट में काई भी प्रावधान नहीं रखा है, यह बात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधन में कही, उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर वह 13 फरवरी को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने केंद्र सरकार से छह रेल मार्गों की मांग रखी थी, जिसके बाद तत्कालीन रेल मंत्री ने इनका सर्वे कराया था। इन रेल मार्ग में ललितपुर-चंदेरी-गुना, झांसी-शिवपुरी-श्योपुर, ललितपुर- सागर, सागर छिदवाड़ा, दमोह-पन्ना, भिंड-महोबा-बांदा शामिल थी। इन सभी रेल मार्गों के सर्वे कार्य पूरे हो गए हैं, लेकिन रेल बजट में इन रेल मार्ग निर्माण के लिए कोई भी धनराशि आवंटित नहीं गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश को बुलेट ट्रेन की जगह, छोटे जिलों को जोड़ने वाले रेल मार्ग की आवश्यकता है। उन्होंने इन सभी मांगों को लेकर 13 फरवरी जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर भूपेंद्र जैन, संतोष शर्मा, उत्तम सिंह चौहान, हरदयाल लोधी, हरिश कपूर टीटू मौजूद रहे।