फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: सीएचसी मड़ावरा के बाहर मारपीट, गार्ड ने भी भांजी लाठी, वीडियो वायरल

Sun, 31 Aug 2025 01:46 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर मारपीट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक वर्दी पहने शख्स हाथ में डंडा लेकर आता है और मारने शुरू कर देता है। लिए दिख रहा है। इसके बाद कुछ लोग उसके डंडे को पकड़ते हुए मारपीट करने लगते हैं। यह वीडियो मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है और घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्राम धवा निवासी विशाल रजक शनिवार की  रात को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज को लेकर आए थे। आरोप है कि यहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर घायल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी हो गई थी। इस बीच वहां अस्पताल का सुरक्षा गार्ड आ गया था, जिसने घायल के साथ आए उसके परिजन को डंडा मार दिया था। इसके बाद तीमारदारों ने गार्ड के साथ मारपीट कर दी थी। वही घायल युवक के परिजनों ने चिकित्सक और गार्ड पर आरोप लगाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें