ललितपुर। श्री तुवन मंदिर प्रांगण में होने वाले ललितपुर महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को समय से कार्य करने के निर्देश दिए।
श्री तुवन मंदिर प्रांगण में 23 नवंबर से 23 दिसंबर तक ललितपुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत बुंदेली लोकनृत्य, लोकगीत के साथ अन्य सांस्कृतिक आयोजन होंगे। साथ ही ग्वालियर, मुंबई सहित अन्य शहरों की आरकेस्ट्रा पार्टियां भी गीतों का जलवा बिखेरेंगी। आयोजन को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अवर अभियंता को मैदान का समतलीकरण कराने व प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, अवर अभियंता विपिन कुमार, प्रदीप सौंरियाल, रामसेवक, दीपेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।