फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: खाद से भरा ट्रक रोककर सड़क पर किसानों का चक्का जाम, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया शांत

Thu, 04 Dec 2025 05:38 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

बार बस स्टैंड पर किसानों ने जैसे ही यूरिया से भरा ट्रक देखा तो उसे रोककर जाम लगा दिया। मौके पर ही और भी ग्रामीण पहुंच गये और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए सड़क पर उग्र किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
खाद से भरे ट्रक का रास्ता रोके हुए किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर अंतर्गत कस्बा बार बस स्टैंड पर गुरुवार को किसानों ने खाद से भरे एक ट्रक को रोककर सड़क पर जाम लगा दिया। यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क पर आवागमन बंद हो गया और वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शन कर रहे किसानों को शांत कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि स्थानीय दुकानदार खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। यूरिया की एक बोरी 400 से 500 रुपये तक में बेची जा रही है, एमपी से आने वाले किसानों को खाद दी जा रही है। जबकि स्थानीय किसानों को खाद मुश्किल से मिल पा रहा है। टोड़ी निवासी राहुल ने बताया कि उन्होंने यूरिया की बोरी 450 रुपये में खरीदी है। 
विज्ञापन


ट्रक के सामने खड़ किसान प्रदर्शन करते हुए...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें