अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। शौचालयों में गंदगी व्याप्त थी। अस्पताल परिसर में अंधेरा पसरा हुआ मिला। इतना ही नहीं एनआरसी विभाग में ताला लटका मिला।
शिकायत का तत्काल संज्ञान ले ललितपुर जिलाधिकारी ने बिरधा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक सीएससी पहुंचने की किसी को भनक तक नहीं लग सकी। मौके पर हालात देख डीएम आश्चर्य चकित रह गये।
विज्ञापन
ललितपुर जिलाधिकारी अमनदीप डुली को शिकायत मिली थी कि बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्थाओं का आलम है। डॉक्टर कभी-कभार ही आते हैं। इसके बाद तुरंत डीएम सीएचसी की ओर चल दिये। मौके पर पहुंच कर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। शौचालयों में गंदगी व्याप्त थी। अस्पताल परिसर में अंधेरा पसरा हुआ मिला। इतना ही नहीं एनआरसी विभाग में ताला लटका मिला। जिलाधिकारी ने मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित पूरे स्टाफ को जिला मुख्यालय तलब किया और कठोर कार्रवाई के संकेत दिये हैं। वहीं, जिला अधिकारी की औचक निरीक्षण के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।
इधर, स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की तेज़ कार्रवाई और ज़मीनी निरीक्षण की सराहना करते हुए कहा कि अगर अधिकारी इसी तरह जनता की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते रहें तो सरकारी व्यवस्थाओं में सुधार निश्चित है।