फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, चढ़ते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

Sat, 30 Aug 2025 01:56 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

शनिवार सुबह सचखंड एक्सप्रेस से माखन झांसी जा रहा था। इसी दौरान रेलगाड़ी में चढ़ते समय पैर फिसल गया और नीचे गिर गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन से झांसी जाने के लिए चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला जुगपुरा निवासी 35 वर्षीय माखन पुत्र करन सिंह राजपूत प्राइवेट वाहन चालक था। वह झांसी निवासी एक रेलवे ठेकेदार की गाड़ी चलाता था। शनिवार सुबह सचखंड एक्सप्रेस से वह झांसी जा रहा था। इसी दौरान रेलगाड़ी में चढ़ते समय पैर फिसल गया और नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें