फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: ओड़ी नदी में डूबे युवक का शव 39 घंटे बाद बरामद, मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से गिर गया था

Mon, 17 Aug 2026 11:35 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

15 अगस्त की शाम मछली पकड़ने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह पानी की गहराई में समा गया। पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
युवक को तलाशती एसडीआरएफ टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मदनपुर क्षेत्र में ओड़ी नदी में डूबे युवक का शव सोमवार की सुबह करीब 39 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। मछली पकड़ते समय युवक का पैर फिसल गया था और वह गहरे पानी मे चला गया था। घटना के बाद से मदनपुर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर मदनपुर क्षेत्र में हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश से ओड़ी नदी उफान पर बह रही थी। शाम करीब 4 से 5 बजे मदनपुर निवासी 35 वर्षीय हरचरन कुशवाहा नदी के पुल के पास मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर मदनपुर थानाध्यक्ष राजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। रविवार को प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और खोजबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में खोजबीन शुरू की। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी पुलिस और ग्रामीण देर रात तक युवक की तलाश में जुटे रहे।

सोमवार सुबह करीब 5 बजे थानाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस और ग्रामीणों की टीम दोबारा नदी में खोजबीन शुरू की। सुबह करीब 8 बजे युवक का शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर नदी में बरामद हो गया। अधिक समय तक पानी में रहने के कारण शव को मछलियों ने कई जगह नोच दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह मेहनत-मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष मदनपुर राजपाल सिंह ने बताया कि मछली पकड़ते समय एक युवक नदी में डूब गया था। लगातार खोजबीन के बाद सोमवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें