फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: पति की मौत के दो दिन बाद फिर काम में जुटी बीएलओ सुनीता, शत-प्रतिशत कार्य होने पर हुई सम्मानित

Sat, 06 Dec 2025 01:03 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

एसआईआर कार्य में लगी महिला बीएलओ सुनीता नामदेव के पति की मौत होने के बाद भी उन्होंने अपना एसआईआर का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। इस पर उन्हें सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
एसआईआर कार्य करती बीएलओ सुनीता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईआर कार्य में लगी महिला बीएलओ सुनीता नामदेव के पति की मौत होने के बाद भी उसने अपना एसआईआर का कार्य शत-प्रतिशत कर लिया है। बीएलओ को एसडीएम ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन


सुनीता बूथ संख्या 373 वार्ड नंबर दो सुरईघाट कॉलोनी की बीएलओ हैं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। नवंबर माह में निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सुनीता की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें कुल 467 मतदाताओं के फार्म सौंपे गए थे। 17 नवंबर को अपना कार्य शुरू किया था। इसके तीन दिन बाद 20 नवंबर को उनके बीमार पति महेश नामदेव की मौत हो गई थी। इसके दो दिन होने के बाद 23 नवंबर को सुनीता फिर से अपने काम में जुट गई थी और घर-घर जाकर मतदाताओं के फार्म भरे और अपना कार्य शत-प्रतिशत किया। काम के प्रति इस प्रकार की गंभीरता को लेकर महिला बीएलओ को तहसील सदर में एसडीएम सदर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें