फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: नेशनल मास्टर्स स्विमिंग में अरविंद ने हासिल किए चार पदक, जनपद का नाम किया रोशन

Fri, 30 Jan 2026 09:24 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

अरविंद पंचायती राज विभाग में जिले के ग्राम निवाहों में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं, साथ ही प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
तैराक अरविंद कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 8वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन भी जनपद के तैराक अरविंद कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने कई पदक जीते। अरविंद पंचायती राज विभाग में जिले के ग्राम निवाहों में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं, साथ ही प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन



नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में 35 से अधिक आयु वर्ग प्रतिस्पर्धा में अरविंद कुमार ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन 200 मीटर फ्री-स्टाइल में सिल्वर मेडल तथा 100 मीटर फ्री-स्टाइल में ब्रांज मेडल जीतकर अपनी व्यक्तिगत क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही टीम इवेंट में अरविंद ने 4×5 मीटर फ्री-स्टाइल रिले स्पर्धा में अपनी टीम के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल चार पदक हासिल कर जनपद व प्रदेश का नाम अरविंद ने पूरे देश में रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों, ग्राम पंचायत निवाहो के ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन



तैराकी के दौरान का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें