फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 4.70 लाख से शुरू हुआ पाइपलाइन लीकेज मरम्मत का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों को मिलेगा स्वच्छ पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जल संस्थान ने नगर में लीकेज से बर्बाद हो रहे पानी व गंदगी लाइन में जाने से रोकने की कवायद शुरू कर दी है। 4.70 लाख रुपये से पाइपलाइन लीकेज मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को स्वच्छ पानी मुहैया कराया जाएगा।
नगर में कई जगह पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई थी। ऐसे में सप्लाई शुरू होते ही पानी लीकेज से बहकर बर्बाद हो जाता है। इससे उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। साथ ही सप्लाई बंद होने पर बाहर की मिट्टी व कचरा तक पाइपलाइन में अंदर चला जाता है। ऐसे में सप्लाई शुरू होने पर नलों में गंदा पानी आता है। समस्या को लेकर जल संस्थान ने अब लीकेज मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। प्रत्येक स्थानों पर जांच कराकर लीकेज चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। शहर में 16 स्थान चिह्नित किए गए हैं। लीकेज मरम्मत का कार्य 4.70 लाख रुपये कराया जा रहा है। इससे अब शुद्ध पानी की बर्बादी नहीं होगी। साथ ही उपभोक्ताओं को स्वच्छ व पर्याप्त पानी मिल सकेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लीकेज को चिह्नित कर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर में लीकेज की जांच कराई जा रही है। अब तक दर्जनाें स्थानों पर लीकेज बंद कराए गए हैं। शेष को भी कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
- मुंशीलाल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें