फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: रेलवे स्टेशन पर पुल से लटककर युवक ने किया हंगामा, पटरियों पर कूदा, आरपीएफ ने भेजा अस्पताल

Mon, 02 Mar 2026 10:26 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

युवक जनपद नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के थाना चादौन अंतर्गत ग्राम बनखेड़ी निवासी अमित रजक पुत्र भाव सिंह रजक बताया गया है। आरपीएफ युवक के परिजनों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
ललितपुर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज पर हंगामा करता युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर सोमवार देर शाम एक युवक फुट ओवरब्रिज से रेल पटरियों के ऊपर लटककर काफी देर तक हंगामा करता रहा। आरपीएफ ने ओएचई लाइन बंद करवाई लेकिन वह नहीं उतरा और पुल से कूदने के दौरान ओएचई लाइन पकड़ने की कोशिश की लेकिन तारों से टकराकर रेल पटरियों पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पुराने आरपीएफ थाने के सामने बने फुट ओवरब्रिज से एक युवक लटक गया। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर आरपीएफ उप निरीक्षक घनेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं था। इस पर आरपीएफ ने रेल अधिकारियों को जानकारी देकर ओएचई लाइन बंद करवाई और युवक को उतारने का प्रयास किया। इसी बीच युवक अचानक ओवरब्रिज से नीचे कूदा और ओएचई लाइन पकड़ने की कोशिश की लेकिन नीचे रेल पटरियों पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया।

आरपीएफ उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उक्त युवक जब पुल पर लटक रहा था, उसी समय भोपाल जाने वाली महामना एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म एक पर आ रही थी लेकिन ओएचई लाइन में करंट न होने के कारण महामना एक्सप्रेस को स्टेशन के पहले ही रोक दिया गया। यह युवक जनपद नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के थाना चादौन अंतर्गत ग्राम बनखेड़ी निवासी अमित रजक पुत्र भाव सिंह रजक बताया गया है। आरपीएफ युवक के परिजनों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फुट ओवरब्रिज से युवक के कूदने का वीडियो...



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें