फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: आम तोड़ते समय डाली पर दिखा सांप तो पेड़ से नीचे गिरा ग्रामीण, मौत, जाखलौन के ग्राम ऐरा में हुई घटना

Thu, 25 Jun 2026 09:09 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ग्राम ऐरा निवासी चंद्रभान आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। अचानक सांप को देखकर चंद्रभान घबरा गया और संतुलन खोकर नीचे गिर जाने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांप, सांकेतिक फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम तोड़ते समय पेड़ पर सांप दिखने पर 55 वर्षीय चंद्रभान निवासी ग्राम ऐरा थाना जाखलौन नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे चंद्रभान उर्फ चंदू पटेल गांव के बाहर अपने खेत पर आम तोड़ने गए था। वह आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान सामने वाली डाल पर उसे सांप दिखाई दिया। अचानक सांप को देखकर चंद्रभान घबरा गए और संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद गांव के दो लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंचे। आनन फानन चंद्रभान को लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें