झांसी-सागर नेशनल हाइवे-44 पर अमरपुर मंडी के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। महिला की देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तीनों बाजार से नवदुर्गा पूजा का सामान लेकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
कोतवाली सदर के ग्राम चीरा निवासी शिमला (42) पत्नी सुरेश बुधवार को सामान लेने बाजार आई थी। उसके साथ देवरानी सेमन्ती (35) पत्नी रमेश भी बाइक पर थी। बाइक शिमला का पुत्र निकिस (22) चला रहा था। सामान लेकर वापस घर जा रहे थे। अभी बाइक अमरपुर मंडी के पास पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे एम्बुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने शिमला व निकिस को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सेमन्ती को मेडिकल झांसी रेफर कर दिया।