फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट रहे अभिनव की पत्नी पर 25 हजार का इनाम घोषित, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 15 May 2026 12:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

एसआईटी जांच में सामने आया कि अभिनव सिंह ने बहन की चिकित्सकीय डिग्री और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर पत्नी लबीना सिंह के नाम से फर्जी अभिलेख तैयार कराए। इन दस्तावेजों के आधार पर लबीना ने एमपी के बीना में नौकरी भी की।
विज्ञापन
जीजा के नाम पर नौकरी करना वाला अभिनव सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहनोई की चिकित्सकीय डिग्री और पहचान का दुरुपयोग कर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में काम चुके अभिनव सिंह उर्फ डॉ. राजीव गुप्ता मामले में एसआईटी जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि अभिनव सिंह ने अमेरिका में रहने वाली बहन दीपाली की चिकित्सकीय डिग्री और पहचान संबंधी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पत्नी लबीना सिंह के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराए थे। मामले में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने लबीना सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभिनव सिंह की बहन दीपाली अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती हैं। उन्होंने करीब 15-20 वर्ष पहले आगरा से एमबीबीएस करने के बाद अमेरिका जाकर जॉर्जिया से एमडी की डिग्री हासिल की थी। बाद में उन्होंने लखनऊ निवासी युवक से विवाह कर लिया और वहीं बस गईं। एसआईटी जांच में सामने आया कि अभिनव सिंह ने बहन की चिकित्सकीय डिग्री और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर पत्नी लबीना सिंह के नाम से फर्जी अभिलेख तैयार कराए। इन दस्तावेजों के आधार पर लबीना ने मध्य प्रदेश के बीना क्षेत्र स्थित एक रिफाइनरी में चिकित्सक के रूप में नौकरी भी की।

लबीना की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी होने के बाद लबीना सिंह भूमिगत हो गई। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लग सका है। इस पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने लबीना सिंह निवासी तालाबपुरा, सीतापाठ रोड की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आमजन से अपील है कि आरोपी के संबंध में कोई जानकारी होने पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें