फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुओं के जीर्णोद्धार पर लाखों खर्च, फिर भी नहीं बदली दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका ने पानी की समस्या दूर करने के लिए भले ही कुओं की मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए हों, लेकिन अनदेखी के चलते लोगों के लिए मददगार साबित नहीं हो रहे हैं। कई कुओं की मोटर खराब पड़ी हुई है तो कई में मोटर ही नहीं है। कुछ के नल खराब पड़े हैं। इससे पानी की किल्लत जस की तस है।
विज्ञापन

-
मोहल्ला चौबयाना स्थित कुएं का जीर्णोद्धार कराया गया था, इसमें सोलर पंप लगाया गया था। इससे शुरुआत में पानी की सुविधा हुई। लेकिन, गर्मियों में पानी कम होने पर बंद हो गई। अब पानी मिलने की आस थी, तो मोटर खराब पड़ी है। लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है।
-
मोहल्ला विष्णुपुरा स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास कुएं का जीर्णोद्धार कराकर मोटर डाली गई थी। आसपास के लोगों को पानी की सुविधा के लिए लाइन डाली गई थी, लेकिन कुएं में गंदगी व कचरा पड़ा है। ऐसे में मोहल्लावासी पीने के लिए हैंडपंप से पानी जुटाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

-
शहर के मोहल्ला खिरकापुरा स्थित बूढ़ेबाबा मंदिर के पास पुराने कुएं का जीर्णाेद्धार कराया गया था। सुरक्षा के लिए जाल लगाया गया, लोगों को उम्मीद थी कि कुएं से पानी मिलेगा। इससे पेयजल समस्या दूर होगी। लेकिन, महज जीर्णोद्धार तक ही सुविधा सीमित रह गई। इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
-
मलैया मंदिर के पास स्थित कुएं का जीर्णोद्धार कर सोलर पंप लगाया गया था। इससे पानी के लिए नल भी लगाया गया था। शुरुआत में कुछ दिन पानी मिला। वर्तमान में नल क्षतिग्रस्त पड़ा है। सोलर पंप को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें