फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने से दुखी महिला का शव रेल पटरी पर मिला

विज्ञापन
train (1).jpg - फोटो : train (1).jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के कचनौंदा पुलिस चौकी अंतर्गत गांव के पास से निकली रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। रात को बिना बताए घर से निकल गई थी, परिजन रात भर उसे खोजते रहे, सुबह उसका शव रेल पटरियों पर पड़ा मिला। महिला शादी के नौ वर्ष बाद भी संतान न होने से परेशान रहती थी।
विज्ञापन

थाना बानपुर की कचनौंदा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कचनौंदा निवासी कुसुम (28) पत्नी बैजनाथ अहिरवार मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। रात में करीब दस बजे वह अचानक उठकर घर से निकलकर कहीं चली गई। रात में करीब 11 बजे जब उसके पति की नींद खुली तो पत्नी को नहीं पाकर उसने घर में अन्य जगह देखा, लेकिन वह घर में कहीं नहीं मिली, तो उसने परिजनों को बताया। जिस पर परिजनों ने बाहर जाकर गांव में उसे खोजा।
सुबह होने पर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रेल पटरियों पर उसका शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर थाना कचनौंदा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शादी करीब नौ वर्ष पहले टीकमगढ़ जिला के मोहनगढ़ के मजरा गांव में हुई थी। कचनौंदा चौकी प्रभारी शकील खान ने बताया के महिला रात में करीब दस बजे घर से बिना बताए निकल गई थी और सुबह उसका शव रेल पटरियों पर पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला की शादी को लगभग नौ साल हो गए हैं और उसके यहां संतान नहीं होने से परेशान रहती थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलग-अलग जगह ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
दोनों शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां एवं धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
ग्राम धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति (50) का शव बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे रेल पटरियों पर पड़ा मिला। धौर्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उठवाकर मॉर्चरी भेज दिया। मृतक की बड़ी दाढ़ी है, हुलिया से उसके मुस्लिम होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है। वहीं थाना जाखलौन के अंतर्गत ही ग्राम बम्हौरीकलां रेलवे गेट के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई और उसका चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर लाल रंग की शर्ट मिली है। गेट के पास में ही एक बाइक भी खड़ी मिली है। संभावना जताई जा रही है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष जाखलौन जयप्रकाश चौबे ने बताया कि दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों के शवों को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। उनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें