फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल को अस्पताल ले जाने से रोकने से हुई मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कालापहाड़ के पास बोलेरो की टक्कर मारने से घायल हुए बाइक सवार को अस्पताल ले जाने से भीड़ में मौजूद पांच लोगों ने परिजनों को रोक लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची तो वहां पुलिस के कार्य में भी बाधा डाली। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा निवासी नीरज सोनी पुत्र जगदीश सोनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई अनिल पुत्र जगदीश सोनी ग्राम लागौन से ललितपुर मय सामान के रहा था। तभी काला पहाड़ स्थित बुंदेला फार्म हाउस के पास चालक द्वारा असावधानी पूर्वक वाहन चलाकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई को गंभीर चोटें आईं। उसी समय एंबुलेंस को बुलवाया गया। वह परिवारजन और पुलिस बल भी मौके पर आया। तभी वहां मौजूद ग्राम तालगांव निवासी रिटायर्ड फौजी मुलायम सिंह ने अपने साथ चार अज्ञात साथियों के साथ एंबुलेंस को रोक लिया और मजलूम को अस्पताल तक नहीं जाने दिया। यदि वह समय से अस्पताल पहुंच जाता तो हो सकता उसकी जान बच जाती। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें