फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का ऑडियो हुआ वायरल, सफाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाया

विज्ञापन
telephone.jpg - फोटो : telephone.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सपा के जिले के शीर्ष नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सपा व बसपा के जिलाध्यक्षों समेत 11 लोगों को जेल तक भेजा जा चुका है लेकिन अब इसी बीच एक महिला का फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला एक व्यक्ति से फोन पर बात कहती है कि एक व्यक्ति का नाम लेती हुई कह रही है कि यदि उसके यहां जाओ तो उससे बोल देना कि उसे को तुरंत भगा दो। इसके बाद उसे बुलाओगे तो साथ में उसकी भी रिपोर्ट डालेंगे। जिस पर वह व्यक्ति दूसरी जगह होने की बात कहता है लेकिन महिला फिर से उससे कहती है कि उसे बोल देना कि वह आतंक भी फैला रहा, जुआ भी खिलवा रहा है, धंधे पानी तो कुछ बचे नहीं है। जिस पर वह व्यक्ति ऑडियो में महिला से कहता है कि आप उन्हीं से कह देना। महिला और व्यक्ति का यह ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस ऑडियो की कोई पुष्टि नहीं है कि वह महिला कौन है और किस संदर्भ में इस प्रकार की बात कर रही है। सपा सूत्रों के अनुसार यह ऑडियो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाया गया है, जिस पर उन्होंने इस मामले में विधानसभा में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म में नाम बढ़ने की चर्चा से लोगों असमंजस
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 25 नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन किशोरी के न्यायालय में बयान देने के बाद शहर में नाम तीन से चार नाम बढ़ाने की चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों की सूची में अभी नाम बढ़ाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शहर में कुछ नामों को लेकर दो दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है। इससे चर्चाओं में आ रहे नामों के चलते उक्त नाम वाले कुछ लोगों ने खुद को डर की वजह से भूमिगत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें