फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम उल्दनाकलां में खेत में काम कर रही एक महिला को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और परिजन उसे झाड़फूूंक के लिए कई गांवों में लेकर घूूमते रहे, अंत में जिला अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सोजना के ग्राम उल्दनाकलां निवासी गिरिजा (35) पत्नी लक्खो अहिरवार शनिवार की सुबह खेत पर गई थी। इसी दौरान खेत में काम करते समय उसके पैरों में सांप ने डस लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसकी झाड़ फूंक करवाते रहे, लाभ न मिलने पर वहां से टीकमगढ़ अस्पताल और फिर वहां से ललितपुर जिला अस्पताल ले गए लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सोजना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के जेठ जुगल किशोर ने बताया कि मृतका की तीन बेटियां व एक बेटा है और खेत पर काम करते समय सांप ने उसके पैर में डस लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें