फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशायरे में कुमार विश्वाश व राहत इंदौरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुशायरे में कुमार विश्वास व राहत इंदौरी आएंगे
विज्ञापन

ललितपुर। कौमी एकता के प्रतीक हजरत सदनशाह बाबा की दरगाह पर होने वाले सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर हुई बैैठक में तय किया गया कि मुशायरे में कुमार विश्वास और राहत इंदौरी आएंगे। सदर हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उर्स कमेटी सदर ने मो. हबीब खान को नौजवान कमेटी का अध्यक्ष बनाया। 31 मार्च से होने वाले उर्स को लेकर मशहूर कव्वाल व इंटरनेशनल शायरों पर विचार-विमर्श किया गया। चार अप्रैल को होने वाली इज्तिमाई शादियों को भव्य तरीके से कराने का निर्णय लिया गया। कव्वालों में जुनैद सुल्तानी बदायूं, मुकर्रम बारसी, साबरी फिरोज जानी, साबरी ब्रदर्स, साबरी बंधु, मुश्तफा नाजा, रईस अनीस साबरी, गुलाम हबीब पेंटर, यूसुफ मलिक, मुराद आतिश और शायरों में राहत इंदौरी, वसीम बरेलवी, इमरान प्रतापगढ़ी, अल्ताफ जिया, मंजर भोपाली, अहमद फराज, जौहर कानपुरी, कुमार विश्वाश, जमील खैराबादी, शकील आरफ़ी, माजिद देववंदी आदि आएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, जनरल सेकेट्री हाजी साबिर अली, रमजान अली, कमरुद्दीन कप्तान, अबरार अली पत्रकार, मीडिया प्रभारी मो नसीम, रिजवान उज्जमा, समीर चौबे, हमीद खान मंसूरी, हाजी अतीक सरबर खान, जाकिर राज चौहान, अनीस बेग, हारून कुरैशी, नदीम शबनम, मो इदरीश कुरैशी, समद खान, इमरान मसूंरी, इस्लाम पप्पू, शहजाद खान, शकील, सदाकत, कलीम खान, नौशाद खान, आरिफ वकील, राजू सिंधी, यूसुफ कुरैशी के अलावा अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन जनरल सेक्रेटरी अजीज कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें