फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खजुराहो वंदे भारत साढ़े आठ तो शताब्दी तीन घंटे लेट रही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पंजाब, नई दिल्ली की ओर घना कोहरा होने से रविवार को खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस आठ घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटा, तो मालवा ग्यारह घंटा तक लेट आई। दोनों ओर की राप्तीसागर और डाउन रूट की कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई।
ग्वालियर, आगरा, मथुरा, दिल्ली एवं पंजाब के साथ आसपास के अन्य उत्तरी क्षेत्रों में घना कोहरा होने लगा है। सूरज निकलने के बाद भी दिन में कई घंटों तक कोहरा रहने से अप रूट की कई ट्रेनों पर इसका प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार को नई दिल्ली, आगरा के रास्ते आने वाली ट्रेनों में कुरुक्षेत्र से चलकर खजुराहो जाने वाली गीता जयंती बारह घंटा लेट होकर रात्रि में 3:45 बजे के स्थान पर रविवार दोपहर में 3:43 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। इंदौर की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ग्यारह घंटा लेट होकर रात 4:21 बजे के स्थान पर दोपहर में 3:22 बजे ललितपुर आई। भोपाल एक्सप्रेस 4.50 घंटा लेट होकर सुबह 5:05 बजे के स्थान पर 9:56 बजे आई। पठानकोट एक्सप्रेस पांच घंटे तक देरी से आई।
दक्षिण एक्सप्रेस छह घंटे लेट होकर सुबह 6:11 बजे के स्थान पर दोपहर 12:12 बजे ललितपुर पहुंची। लखनऊ की ओर से आने वाली साबरमती एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से आई। जबकि, कुशीनगर एक्सप्रेस भी दो घंटा देरी से आई। खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 8.25 घंटा लेट होकर रविवार सुबह 11:35 बजे के स्थान पर रात 7:59 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटा 13 मिनट लेट रही। पंजाब मेल एक्सप्रेस चार घंटा लेट होकर दोपहर 1:25 बजे के स्थान पर शाम 5:26 बजे ललितपुर पहुंची।
इधर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दस घंटा लेट होकर दोपहर 2:28 बजे के स्थान पर देर रात साढ़े बारह बजे के बाद आई। पातालकोट एक्सप्रेस 2.51 घंटा देरी से आई। जबकि, रविवार को सचखंड एक्सप्रेस पौने पांच घंटा देरी से आई।
झेलम एक्सप्रेस ढाई घंटा, भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा और श्रीधाम एक्सप्रेस दो घंटा तक लेट रही। दादर सेंट्रल एक्सप्रेस पौने तीन घंटा और अहमदाबाद एक्सप्रेस पौने पांच घंटा तक देरी से आई। अप और डाउन रूट की दोनों ओर से राप्तीसागर एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन

डाउन रूट की कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त कर दी गई, जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। डाउन रूट की पुरी से हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस भी छह घंटे देरी से ललितपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें