फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सफाई कर्मी निलंबित होने पर वेतन के साथ नहीं होंगे बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पंचायती राज विभाग ने लापरवाह कर्मचारियों पर सख्ती बरतना प्रारंभ कर दिया है। जिन ग्राम पंचायतों में गंदगी फैली हुई है, वहां पर सफाई कर्मचारियों को निलंबित तो किया जा रहा है। साथ ही उनके बहाली के समय उन्हें सवेतन बहाल नहीं किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।
जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती है, इसके बाद भी कुछ लापरवाह कर्मचारियों के चलते ग्राम पंचायतों में गंदगी रहती है।
ऐसे में अधिकारियों के निरीक्षण के समय जिस ग्राम पंचायत में गंदगी मिलती है, वहां पर सफाई कर्मी को निलंबित करते हुए उसे जिला मुख्यालय से अटैच किया जाएगा। इसके साथ ही जब वह बहाल होंगे, तो उन्हें सवेतन बहाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन अवधि का भुगतान उन्हें किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा। लापरवाही के आरोप में निलंबित सफाई कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। जो कर्मचारी अधिक बार निलंबित होगा, उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। छ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें