फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन शुरु, ललितपुर से 91 यात्रियों ने की यात्रा, छह उतरे

विज्ञापन
train - फोटो : train
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार को खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन का संचालन खजुराहो से चलकर छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर के रास्ते झांसी, मथुरा, दिल्ली होते हुए कुरुक्षेत्र के लिए शुरू हो गया। पहले दिन ललितपुर स्टेशन से 91 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराकर नई ट्रेन से यात्रा की और छतरपुर, टीकमगढ़ की ओर से आने वाले मात्र छत यात्री ट्रेन से उतरे। ट्रेन के शुभारंभ पर स्टेशन पर स्थानीय स्टाफ ने ही गार्ड्र ड्राईवर को मालाएं, साल पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ललितपुर से सिंगरौली रेल परियोजना के तहत ललितपुर से टीकमगढ़ तक डीजल इंजन से पहली झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन 27 अप्रैल 2013 को शुरू किया गया था। इसके बाद 18 अक्टूबर 2016 को इस रूट की पहली ट्रेन को खजुराहो तक विस्तारित किया गया। इसके बाद 13 जनवरी 2017 को इस रूट पर भोपाल से खजुराहो तक चेयरकार महामना एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ खजुराहो से केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और ललितपुर से केंद्रीय मंत्री उमा भारती से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। इस ट्रेन के चलने से जहां भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना के लोगों के लिए खजुराहो के लिए सीधी ट्रेन मिल गई थी तो वहीं ललितपुरवासियों के लिए भी खजुराहो तक पहली एक्सप्रेस ट्रेन की सीधी सुविधा मिली। वहीं इसके बाद टीकमगढ़-खजुराहो रेल लाइन पर इंदौर से खजुराहो तक भी सीधी ट्रेन की सुविधा और तीसरी ट्रेन की सौगात जनपदवासियों के लिए इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन के रुप में 16 फरवरी 2019 को मिली।
ट्रेन के आते ही स्थानीय रेलवे स्टाफ ने स्टेशन अधीक्षक जीडी वर्मा के नेतृत्व में ट्रेन के चालक अरविंद यादव, गार्ड अतुल सक्सेना एवं टीसी स्टाफ को फूलमालाएं पहनाईं और चालक व गार्ड को शॉल भेंट किया। हालांकि कोविड-19 के चलते इस बार ट्रेन के शुभारंभ व नए ठहराव पर अलग से कोई आयोजन नहीं किया गया। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा, उपस्टेशन प्रबंधक, सीसीआई आशीष शर्मा, संजय शर्मा, सीटीआई संजय स्वर्णकार, शतेंद्र जैन बरया, आशीष कटारे, इलैक्ट्रीकल विभाग से एलएन तिवारी आदि ट्रेन संचालन के दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

टीकमगढ़ खजुराहो रेल रूट पर अब हो गई चार ट्रेन
ललितपुर से होकर टीकमगढ़-खजुराहो रेलवे लाइन पर नई ट्रेन खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन शुरू होने से अब इस रूट पर चार ट्रेन हो गई हैं। इससे पहले इस रूट पर झांसी-टीकमगढ़-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन, भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस और इंदौर खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा था।
इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस का भी हो चुका है विस्तार
इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन का भी रेलवे बोर्ड विस्तार कर चुकी है। बीते दो माह पूर्व ही रेलवे द्वारा इंदौर से चलकर खजुराहो तक चलने वाली इस ट्रेन को इंदौर से पूर्व डॉ. अंबेडकरनगर रेलवे स्टेशन से चलाकर ललितपुर, टीकमगढ़ होकर खजुराहो, महोबा जंक्शन, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर होकर प्रयागराज तक संचालन बढ़ाया जा चुका है। हालांकि अभी यह ट्रेन कोविड-19 के चलते रद्द चल रही है।, लेकिन ट्रेनों के संचालन शुरू होते ही यह ट्रेन विस्तारित मार्ग पर डॉ. अंबेडकर नगर, से खजुराहो, महोबा होते हुए प्रयागराज तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें