फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: केजीबीवी की छात्राएं खेलकूद में बनेंगी दक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। केजीबीवी में पढ़ने वाली छात्राओं को अब खेलकूद में निखारा जाएगा और बेसिक व माध्यमिक की खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल कराया जाएगा। इसके लिए 14, 16 और 19 साल की छात्राओं की अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

जनपद में छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं, इनमें करीब छह सौ छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। छात्र-छात्राओं को खेलकूद से जोड़ने के लिए शासन तमाम प्रयास कर रहा है। अब स्पोर्ट फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी निखारा जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिला स्तर पर ट्रायल होगा। इसके बाद राज्य स्तर की टीम तैयार की जाएगी। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। केजीबीवी की बालिकाओं को एक यूनिट के रूप में इसमें शामिल किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि केजीबीवी की छात्राओं की अलग-अलग टीमें बनाने और प्रतियोगिताओं में शामिल कराने के लिए विद्यालयों की वार्डन को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें