फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्कूल से घर लौटते समय नाले में गिरा छात्र, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नाले के पास से निकलते समय कक्षा छठवीं का छात्र फिसलकर पानी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिजन में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम अनौरा निवासी मनोहर सिंह ने बताया कि उसके चचेरे भाई हरीसिंह का 13 वर्षीय इकलौता पुत्र रवि कक्षा छठवीं का छात्र था। मंगलवार सुबह वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्कूल गया था। दोपहर में वह स्कूल से अपने एक दोस्त के साथ पैदल घर आ रहा था। इसी दौरान नाले के पास से गुजरते समय उसका पैर फिसल गया और वह नाले में भरे पानी में गिर गया। तैरना न आने के कारण वह डूब गया। साथी बच्चे ने रवि के घर पहुंचकर उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी तो वे लोग मौके पर पहुंचे। रवि की खोजबीन की। कुछ देर बाद पानी में डूबे रवि को बाहर निकाला। आनन फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें