फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं बनेंगी डॉक्टर, इंजीनियर और एयर होस्टेस

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को कॅरिअर बनाने के लिए किया जाएगा तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन बनाने के लिए जानकारी देकर प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ इनकी कॅरिअर काउंसिलिंग कराई जाएगी।
पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आवासीय शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिले में छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब छह सौ बालिकाएं आवासीय शिक्षा पा रही हैं। बालिका शिक्षा को बेहतर और सुदृढ़ करने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अब शासन के निर्देश पर इन छात्राओं को हाईस्कूल व इंटर की अर्हता वाले कॅरिअर व प्रोफेशनल कोर्स और इसके लिए कहां से अच्छी तैयारी की जा सकती है, इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, छात्राओं को 50 से अधिक ट्रेड के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद वह रुचि के अनुसार अपना कॅरिअर बना सकें। इतना ही नहीं, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से छात्राओं को कॅरिअर बनाने के लिए शार्टटर्म सर्टिफिकेट कोर्स भी कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से छात्राओं को बेहतर कॅरिअर तलाशने में मदद की जाएगी। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी केजीबीवी विद्यालयों में इस पहल को कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


विद्यालयों में मौजूद रहेगी कॅरिअर संबंधी सामग्री
केजीबीवी की छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर से जुड़ी जानकारी देने वाले पंपलेट सामग्री उपलब्ध रहेगी। इनमें ट्रेड, उससे जुड़े कोर्स, फीस, छात्रवृत्ति और औसत वेतन के बारे में जानकारी रहेगी। पंपलेट को कॉमन रूम और नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। इसके साथ ही छात्राओं के लिए कॅरियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें