फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जेवी चैंपियन और अवनी अवेंजर्स की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में समाजसेवी हरिहर नारायण चौबे की पुण्य तिथि पर आयोजित हीरो कप में बुधवार को पहला मैच मनगुवा वारियर्स व जेबी चैंपियन के मध्य खेला गया। जेवी चैंपियन टीम विजयी रही। दूसरा मैच अवनी अवेंजर्स एवं डायमंड रॉयल किंग के मध्य खेला गया। अपनी अवेंजर्स ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। रन रेट के हिसाब से मनगुवा वारियर्स की टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
तुवन मैदान पर चल रहे क्रिकेट मैच में जेवी चैंपियन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन बनाए। मनगुवा वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीके राजपूत ने तीन विकेट, विक्रांत व अभिनव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनगुवा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। विक्रम भदोरिया ने 37 रन, अभिषेक शर्मा ने 50 रन, अभिनव तोमर ने 34 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

जीवी चैंपियन की ओर से अच्छी गेंदबाजी करते हुए पुष्पेंद्र राजा ने चार विकेट, सोनू राजा ने दो विकेट, उदय यादव ने एक विकेट लिया। जेवी चैंपियन ने 15 रन से मुकाबला जीत लिया। लेकिन, सेमीफाइनल में रन रेट के हिसाब से मनगुवा वारियर्स ने जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनू राजा छपरट को दिया गया।
दूसरा मैच अवनी अवेंजर्स एवं डायमंड रॉयल किंग के मध्य खेला गया। डायमंड रॉयल किंग पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 61 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछे करने उतरी अवेंजर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार पांच विकेट लेने पर नदीम को दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष भजन लाल कुशवाहा, मनमोहन जड़िया, कौस्तुभ चौबे, राजीव बबेले, अनूप मोदी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शत्रुघन यादव, सचिव बृज बिहारी मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें