फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 63 विद्यालयों के ऊपर से हटेगी बिजली की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन जल्द हटेगी। शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने 63 विद्यालयों से लाइन हटाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। जबकि, 14 विद्यालयों के ऊपर से गुजरी लाइन का एस्टीमेट अब तक बिजली विभाग में लंबित है।
जिले में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें 1.68 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत कई विद्यालय ऐसे हैं, जिनके ऊपर से हाईटेंशन या लो टेंशन लाइन गुजरी है। इन लाइनों से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार लाइनें हटवाने की मांग की गईं, लेकिन विभागीय अफसर अनदेखी करते रहे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इन तारों को हटाने के लिए बिजली विभाग को भी कई दफा पत्र लिखा, लेकिन नतीजा शून्य निकला। तेज हवा चलने पर स्पार्किंग होने और कोई अनहोनी न हो, इसे देखते हुए शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को ऐसे विद्यालयों को चिह्नित करने का आदेश दिया था।
बेसिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत 77 विद्यालयों को चिह्नित किया। इन विद्यालयों से बिजली की लाइन हटाने के लिए बिजली विभाग को पत्राचार कर एस्टीमेट बनाने को कहा। बिजली विभाग ने 63 विद्यालयों के ऊपर से गुजरी लाइन को हटाने के लिए 54.48 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजा था।
बेसिक शिक्षा विभाग ने यह एस्टीमेट शासन को भेजा था। शेष 14 विद्यालयों का एस्टीमेट बिजली विभाग में लंबित है। हाल में शासन ने एक बार फिर से पत्राचार कर विद्यालयों के ऊपर से निकली बिजली की लाइनों का ब्योरा मांगा। अब बेसिक शिक्षा विभाग पूरा ब्योरा शासन को प्रेषित करने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन


ब्लॉकवार विद्यालयों के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन
ब्लॉक - एस्टीमेट वाले विद्यालय - लंबित एस्टीमेट वाले विद्यालय - कुल
बार - 08 - 01 - 09
जखौरा - 22 - 02 - 24
महरौनी - 09 - 00 - 09
मड़ावरा - 09 - 00 - 09
तालबेहट - 07 - 03 - 10
बिरधा - 08 - 08 - 16
योग - 63 - 14 - 77

77 विद्यालयों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरी है। विभाग ने 63 विद्यालयों से लाइन हटाने के लिए 54.48 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है, जबकि शेष 14 विद्यालयों का एस्टीमेट लंबित है। इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है।
- इंजी. जाहर सिंह निरंजन, डीसी, निर्माण, सर्व शिक्षा अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें