फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगपुरा श्मशानघाट का रास्ता कीचड़ में तब्दील

विज्ञापन
जुगपुरा मुक्त धाम स्थल की ओर जाने वाली कीचड़ में तब्दील कच्ची सड़क - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर 8 जुगपुरा स्थित श्मशान घाट का रास्ता बेहद खराब है। इतना ही नहीं, रात में रोशनी की समस्या भी रहती है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाली शव यात्रा के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्लों में श्मशान घाट बने हुए हैं। वर्षों पहले तत्कालीन पालिकाध्यक्ष ने इन श्मशान घाटों का सौंदर्यीकरण कराया गया था लेकिन इसके बाद रख-रखाव पर ध्यान नहीं दिए जाने से हरियाली उजड़ गई। वर्तमान पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने इस ओर ध्यान देते हुए कुछ श्मशान घाटों का जीर्णोद्घार कराया है। इसमें लोगों को बैठने के लिए टिनशेड, दाह संस्कार के लिए टिनशेड व प्रकाश व्यवस्था कराई है। वहीं, वार्ड जुगपुरा के श्मशान घाट की स्थिति नहीं बदल सकी है। बारिश में कच्चा रास्ता पूरा कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इसके अतिरिक्त रास्ते में प्रकाश व्यवस्था नहीं है। श्मशान घाट तक प्रकाश व्यवस्था पहुंचाने के लिए चार विद्युत पोल की आवश्यकता महसूस की जा रही है। हालांकि, श्मशान घाट पर प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगी हुई है, जिसकी रोशनी नाकाफी साबित हो रही है। इससे मोहल्लेवासियों में रोष पनप रहा है।
----
प्रशासन और प्रतिनिधि मौन
जुगपुरा वार्ड नंबर 8 में मुक्ति धाम स्थल जाने वाली कच्ची सड़क पर कीचड़ व जल भराव की स्थिति बनी हुई है। यदि चार खंभों पर बिजली की केबल बिछाकर लाइन चालू कर दी जाए तो रोशनी की समस्या का समाधान हो सकता है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन मौन बना है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा श्मशानघाट के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ता है। अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुंचती है तो उसमें शामिल लोगों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।-सोनू
श्मशानघाट तक नगर पालिका द्वारा बिजली के खंभे लगवाने चाहिए, जिससे उन पोल पर एलईडी लाइटें लगाई जा सके। यहां के निवासियों को रात में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाने मे परेशान होना पड़ता है।-रामा
बारिश के दिनों में अर्थी लेकर इस कच्ची कीचड़ भरी सड़क में मुक्ति धाम स्थल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ भरे रास्ते में फिसलने का डर हर समय बना रहता है। यही नहीं, लोगों के कपड़े भी खराब हो जाते हैं।-श्रीराम
श्मशान घाट व उसके आसपास रात्रि के समय घनघोर अंधेरा हो जाता है। कुछ ही दूरी तक रोशनी रह पाती है। यह समस्या कई माह से बनी हुई है। नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। इससे लोग परेशान हैं। गुड्डी
सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। वहीं, श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण की डीपीआर भी तैयार की जा रही है। पहले यह ग्रामीण क्षेत्र में था, जिस कारण इसका सौंदर्यीकरण कराने में देरी हुई।
विज्ञापन

रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें