फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कर्मियों ने मनाया विश्व डाक दिवस

विज्ञापन
डाकघर में बैठक करते कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। प्रधान डाकघर में पोस्ट फोरम की बैठक में डाकघर की समस्याओं पर सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। फोरम के सदस्यों का कहना है कि बैठक महज औपचारिक बन कर रह गई है। विभाग के उच्चाधिकारी भी जनपद प्रवास के दौरान फोरम के सदस्यों से वार्ता नहीं करते हैं। इससे डाक विभाग की वास्तविक स्थिति अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन

फोरम के सदस्य अनिल जैन अंचल ने लम्बे समय से प्रधान डाकघर के सम्मुख बिजली के ट्रांसफार्मर के प्रति ध्यानाकर्षित कराते हुए कहा कि इससे आए दिन स्पार्किंग और इस दौरान अनहोनी की संभावनाएं बनी रहती है। यह शहर के मध्य स्थिति प्रधान डाकघर की खूबसूरती पर ग्रहण के समान लगा हुआ है। वरिष्ठ अधिवक्ता जयकुमार समैया ने स्टाफ की कमी को पूर्ण किए जाने की मांग उठाई। फोरम के सदस्य अक्षय अलया ने नेट कनेक्टवटी आए दिन बाधित रहने पर ध्यानाकर्षित कराते हुए कहा कि इससे आएदिन कार्य बाधित रहता है और उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ता नीरज मोदी ने कहा नए डाक कर्मियों की यहां पोस्टिंग तो कर दी गई, लेकिन उनकी ट्रेनिंग नहीं कराई गई। फोरम के सदस्य भूपेंद्र जैन ने डाक विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को बेहतर बताते हुए उनकी मानीटरिंग उच्चाधिकारियों द्वारा किए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रधान डाकपाल जिनेंद्र जैन ने फोरम में उठाई गई समस्याओं पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। डाक विभाग की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए फोस्ट फोरम द्वारा मार्गदर्शन किया जाता है, जिससे शासन की मंशा जनता और जनता की मंशा शासन तक पहुचे।
इसके पूर्व प्रधान डाकघर में विश्व डाक दिवस मनाया गया जिसमें जनता की सुविधा के लिए बेहतर डाक सेवाओं का भरोसा जताया। इस मौके पर प्रधान डाकपाल जिनेंद्र जैन, सहायक पोस्ट मास्टर हैदर अली, संतोष सहाय, अनुराग सोनी, रवींद्र जैन, रंजीत वर्मा, विवेक तिवारी, राकेश कुमार, आशीष दुबे, शरद निरंजन, हेमंत गंगवार, नरेंद्र आशीष, आनंद किशोर, परविंदर, अभिनव, कीर्ति कुशवाहा, प्रीति अहिरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें