फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झांसी शाखा इलेवन ने जीता पीएनबी क्रिकेट कप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्टेडियम में मंडल स्तरीय पीएनबी चैलेंजर ट्राफी 2025 का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में झांसी शाखा इलेवन की टीम ने झांसी मंडल कार्यालय की टीम को हराकर ट्रॉफी जीत ली।
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंडल स्तरीय पीएनबी चैलेंजर ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया गया। चार टीमाें ने प्रतिभाग किया। पहला मैच ललितपुर एलडीएम इलेवन एवं झांसी शाखा के मध्य खेला गया। ललितपुर ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए झांसी ने 14 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच सारांश को दिया गया। उसने 27 बाल में 45 रन और 2 विकेट लिया। दूसरा मैच मंडल कार्यालय झांसी और ललितपुर शाखा के मध्य खेला गया। झांसी ने निर्धारित 15 ओवर में 110 रन 8 विकेट खोकर बनाए। ललितपुर की टीम 14.3 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच झांसी टीम के भरत कुमार को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच मंडल कार्यालय झांसी व झांसी शाखा इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झांसी शाखा इलेवन ने 20 ओवर में 210 रन बनाए। मंडल कार्यालय झांसी 19 ओवर में 181 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द को मैच हरीश को मिला, जिन्होंने 68 रन बनाया। मैन ऑफ द सीरीज निष्कर्ष को दिया गया, जिसने छह बॉल पर छह छक्के लगाया। अतिथि रामबाबू, एसएन मंडल, सौरभ पाराशर, रियाजुद्दीन, मनोज साहू, रोहित श्रीवास्तव, गिरिजानंद रावत, अनिल कुशवाहा रहे। ललितपुर इलेवन टीम के कप्तान वरिष्ठ प्रबंधक मनोज झा, ललितपुर शाखा इलेवन के कप्तान जितेंद्र राठौर रहे। अंपायर पवन एवं शिवम और स्कोरर संकेत कुशवाहा रहे। कमेंट्रेटर विजय विश्वकर्मा एवं संदेश रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें