फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सूने मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। शुक्रवार रात चोरों ने फिर एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर लगभग 50 हजार रुपये और लाखों के सोने चांदी के जेवरात लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

अभी कोतवाली पुलिस जैन मंदिर के समीप रहने वाले अधिवक्ता प्रदीप कुमार जैन के मकान से हुई चोरी का पता न लगा सकी थी कि चोरों ने फिर वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। पीड़ित करीला खांदी निवासी भोलू कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात डेढ़ बजे अज्ञात लोग उसके मकान में घुसकर अलमारी और संदूकों का ताला तोड़कर 50 हजार की नगदी के साथ सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें