फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जेडीए ने की खेत तालाब में घपले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जेडीए कृषि बुधवार ने ग्राम तालगांव और ग्राम बटवाहा में खोदे गए खेत तालाब और चेकडैम बनाए बिना भुगतान के संबंध में जांच की। सीडीओ ने भूमि संरक्षण विभाग के खिलाफ होने वाली शिकायतों के संबंध में जांच बैठाई है। आरोप लगाए गए थे कि खेत तालाब बनाए नहीं गए और भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक दोपहर में उपकृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सुबह ग्राम तालगांव खेत तालाब के निर्माण के मामले में शिकायत होने पर जांच की। आरोप लगाया गया था कि खेत तालाब योजना में खेत तालाब नहीं बनाया गया, इसके बाद भी भुगतान हो गया। इसके बाद उन्होंने ग्राम बटवाहा में चेकडैम निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की। सामाजिक कार्यकर्ता करन पाल ने खेत तालाब योजना में वित्तीय अनियमितताएं करते हुए सरकारी धन हड़पने और ग्राम बटवाहा में बनाए गए चेक डैम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस मामले में जिलाधिकारी ने एक जांच कमेटी बनाई थी और उसकी जांच भी पूरी हो गई थी। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को दी गई, लेकिन शिकायतकर्ता इस जांच से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने आईजीआरएस पोर्टल पर फिर से जांच कराने की मांग की। बुधवार को संयुक्त कृषि निदेशक ने खेत तालाब और चेकडैम निर्माण संबंधी जांच मौके पर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें