फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अवैध खनन करती जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खनिज विभाग ने अवैध खनन करते हुए जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राॅली को सीज कर दिया। पाली तहसील के बालाबेहट क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। यहां अवैध रूप से इमारती पत्थर का अवैध खनन हो रहा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। पाली तहसील के बालाबेहट क्षेत्र में इमारती पत्थर का अवैध खनन पकड़ा गया। यहां जेसीबी से खनन किया जा रहा था। मौके से जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया, जिसे थाना बालाबेहट में लाकर सीज कर दिया गया। जेसीबी चालक गोलू व ट्रैक्टर चालक भैयन निवासीगण बालाबेहट के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
खनिज अधिकारी अमितोष वर्मा ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति अवैध खनन व परिवहन करता है तो उसकी खिलाफ कठोर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से इस कारोबार में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस व खनिज विभाग को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें