फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तैयार कराए जा रहे विज्ञान माॅडल व प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। इंस्पायर्ड अवार्ड योजना में चयनित छात्र-छात्राएं मंडल स्तर पर झांसी में होने वाली विज्ञान मॉडल व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। छात्र-छात्राओं के विज्ञान मॉडल व प्रोजेक्ट तैयार करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों में विज्ञान के प्रति ललक जगाने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना चला रही है। चयनित छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 में 50 छात्र-छात्राएं चयनित किए गए थे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इन छात्रों के खातों में 10,000 रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। अब इंस्पायर अवार्ड की जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता मंडल झांसी में 24 जुलाई को होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बीएसए को पत्र जारी कर बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं के मॉडल तैयार करवाकर 17 जुलाई तक सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें