फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रात में बंद रहता है जन औषधि केंद्र, मरीजों को नहीं मिल रहीं सस्ती दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज में संचालित जन औषधि केंद्र का हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मरीजों को सस्ती दरों में अच्छी दवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है। लेकिन रात में इसका संचालन नहीं हो रहा है। जबकि अनुबंध में 24 घंटे इसका संचालन होना है। मरीजों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र अपनी जिम्मेदारियों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। हालात यह है कि रात के समय केंद्र बंद रहता है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को महंगी दवाएं बाहर से खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में संचालित जन औषधि केंद्र का अनुबंध 24 घंटे संचालन का है। इसके बावजूद रात में केंद्र बंद कर दिया जाता है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जन औषधि केंद्र संचालन के लिए तय दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में केंद्र का संचालन 24 घंटे किया जाना अनिवार्य है। साथ ही पर्याप्त स्टॉक में जेनेरिक दवाएं उपलब्ध रखना, प्रशिक्षित फार्मासिस्ट की तैनाती और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी आवश्यक शर्तों में शामिल है। लेकिन यहां इन नियमों का पालन अधूरा नजर आ रहा है। रात में केंद्र बंद होने के कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इससे मरीजों पर तीमारदारों पर आर्थिक बोझ बड़ता है।
विज्ञापन

-
जन औषधि केंद्र रात्रि के समय बंद रहता है, इसके लिए कंपनी व शासन को पत्र लिखा गया है। साथ ही संचालन को रात्रि में औषधि केंद्र न खोलने पर अनुबंध निरस्त करने का चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

डॉ गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें