- भतीजे ने कहा - एक्सीडेंट के बाद इलाज कराने के लिए कर्ज लिया था, उसके सदमे में गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भूसा भरने परिजनों संग गए मानसिंह (40) निवासी कस्बा बांसी, थाना जखौरा खेत पर ही अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। भतीजे नीलेश ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद इलाज कराने के लिए 4 लाख रुपये कर्ज लिया था, इसे चुकाने के सदमे में मौत हो गई।
शुक्रवार की शाम को मानसिंह अपने परिजनों संग खेत पर भूसा भरने के लिए गया था। यहां भूसा भरते समय वह अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे ने कर्ज के सदमे मौत होने की आशंका जताई है। मृतक तीन भाई-एक बहन में छोटा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।