फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल चौराहा से मंडी तक पहुंचना हो रहा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर की मुख्य सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है इस कारण सड़क की ऊंचाई हो जाने से चालक वाहनों को सड़क से नीचे नहीं उतार पाते हैं, इससे जाम जैसे हालात बन जाते हैं। चार किलोमीटर की दूरी तय करने में आधा घंटे का समय लग रहा है। मंगलवार को ऐसी ही स्थिति सुबह साढ़े दस बजे जेल चौराहा के पास ब्याना नाले की रही, जहां पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

शहर में प्रवेश के लिए बाईपास से गल्ला मंडी होकर इलाइट से जेल चौराहा का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से झांसी की ओर आने वाले अधिकांश वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। किसान भी अपनी उपज लेकर मंडी इसी मार्ग से होकर पहुंचते हैं। ऐसे में यह मार्ग अधिक व्यस्त रहता है। प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। शहर के मुख्य मार्ग से यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मार्ग में वाहन चालक सुगमता से ओवरटेक व आमने सामने क्रॉस कर सकें, इसके लिए सड़क का चौड़ीकरण भी किया गया है। अब यह सड़क सात मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। वर्तमान में इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में जेल चौराहा से बाईपास मार्ग तक वाहनों की निकासी की परेशानी बढ़ गई है। मार्ग की चौड़ाई बढ़ाए जाने के लिए डाली गई गिट्टी से ऊंचाई अधिक बढ़ गई है। सड़क से वाहनों को फुटपाथ पर आने जाने के लिए मिट्टी डाली गई है, जो बारिश से दलदल में बदल गई है। अब चालकों को वाहन ओवरटेक व आमने-सामने क्रॉस करना मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे पड़ी मिट्टी में वाहनों को उतारने से चालक कतरा रहे हैं। इससे जाम जैसे हालात बन रहे हैं। चालकों को चार किलोमीटर की दूरी तय करने में आधा घंटे से अधिक समय लग रहा है। कई बार तो जाम लगने पर, इससे भी अधिक समय लग जाता है। वहीं, बाइक चालक साइड देने के चलते नीचे वाहन उतारने में फिसल कर गिर रहे हैं।
मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे ब्याना नाले के पास दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां पर पुल के दोनों ओर वाहन आमने- सामने आ गए। सड़क ऊंची होने से वाहन चालक नीचे नहीं उतार पा रहे थे। इससे जाम लग गया। स्थिति यह रही कि इलाइट के आगे से जेल चौराहा तक जाम लग गया। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माणाधीन होने से वाहन चालकों को निकलने में देर लग रही है। कई बार वाहन फंस जाते हैं। यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस लगाई गई है।
- अनुज गंगवार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें