फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सामूहिक विवाह में बायोमैट्रिक के बाद ही होगी जयमाला की रस्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। समाज कल्याण विभाग ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरुरतमंद, निराश्रित/निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के लिए सामूहिक विवाह 12 नवंबर को प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पंंजीयन के लिए वधु व वर की फोटो, आधारकार्ड, आयु प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, वधु की बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना होगी। योजना का लाभ उसी वधु को दिया जाएगा, जो जनपद ललितपुर की निवासी है, लेकिन वर किसी भी राज्य या जिले का हो सकता है। इस बार योजना के तहत हर जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें 60 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में भेजे जाएगे, जबकि 25 हजार रुपये की वैवाहिक सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाएंगे। समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि योजना में अब बायोमैट्रिक हाजिरी के बाद ही वर-वधू एक दूसरे को जयमाला पहनाएंगे। जयमाला से पहले बायोमैट्रिक हाजिरी और फेस आईडी के जरिए सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें