संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शताब्दी समेत कई ट्रेन मंगलवार को घंटों देर से आईं। इनमें शताब्दी एक्सप्रेस 45 मिनट, गीता जयंती तीन घंटे, मालवा, भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, जबकि श्रीधाम एक्सप्रेस सोमवार की रात सवा तीन घंटे की देरी से आई।
भोपाल की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11:42 बजे के स्थान पर 48 मिनट विलंब से दोपहर 12:30 बजे आई। कुरुक्षेत्र से चलकर झांसी, ललितपुर होकर खजुराहो जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस रात 3:45 बजे के स्थान पर 2.47 घंटे विलंब से सुबह 7:32 बजे आई। मालवा एक्सप्रेस तड़के 4:21 बजे के स्थान पर दो घंटे विलंब से सुबह 5:18 बजे आई।
वहीं, भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 5:05 बजे के स्थान पर 2.55 घंटे विलंब से सुबह आठ बजे आई। कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 6:33 बजे के स्थान पर एक घंटे विलंब होकर सुबह 7:38 बजे आई। श्रीधाम एक्सप्रेस सोमवार की रात 10:37 बजे के स्थान पर 3.12 घंटे विलंब से देर रात्रि 1:49 बजे आई। वहीं, अप रूट की उत्कल एक्सप्रेस भी मंगलवार को रात को 8:21 बजे के स्थान पर पौने दो घंटे विलंब से रात 10:07 बजे आई।