फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीसीयू में मरीज की मौत के मामले में जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने मेडिकल प्रशासन से दोषी चिकित्सक के खिलाफ लगाई थी कार्रवाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगी की मौत के मामले में मेडिकल कॉलेज ने जांच टीम गठित की है। मरीज के परिजनों ने चिकित्सकों की गैर मौजूदगी व समय से इलाज न मिलने का आरोप लगाया था।
मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगियों के लिए सीसीयू संचालित किया जाता है। इसमें 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती होती है। रविवार की शाम करीब 4:30 बजे महरौनी निवासी इस्माइल खां अपनी मां रशीदा को लेकर मेडिकल कॉलेज आया। उसकी मां को सीने में दर्द था। इमरजेंसी चिकित्सकों ने उन्हें सीसीयू में भर्ती कर दिया लेकिन सीसीयू में कोई चिकित्सक मौजूद न होने के कारण उसका इलाज नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इस्माइल यहां-वहां भटकता रहा। इमरजेंसी व अन्य जगहों पर जाकर चिकित्सक को बुलाने की मिन्नत की लेकिन तीन घंटे तक चिकित्सक मौजूद न होने के कारण उसकी मां का निधन हो गया। उसने लिखित शिकायती पत्र देकर दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की गुहार लगाई। साथ ही न्याय न मिलने की दशा में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। प्राचार्य ने प्रकरण की जांच कराने के लिए डॉ. विशाल जैन की अध्यक्षता में टीम का गठन किया है।
विज्ञापन



वर्जन
प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मरीज को समय से इलाज देने में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मयंक शुक्ला, प्राचार्य स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें