फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएंगी और सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखी जाएगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 से 28 जनवरी तक कराई जाएंगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारियों में शिक्षा विभाग तेजी के साथ जुटा हुआ है। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें 16891 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट की 21 से 28 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं इस बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखने के आदेश माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी करके जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिए हैं। इसके साथ हाईस्कूल की विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रोजेक्ट आधारित परीक्षा के अंक एवं नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा का ग्रेड व इंटर मीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर 25 जनवरी तक ऑनलाइन अपलोड़ किया जाएगा।
------------------
बोर्ड परीक्षा के तहत इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 से 28 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की सुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। जिसकी संपूर्ण रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी। इसके निर्देश सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रवेश, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक/ बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें