फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता की हनक में क्षत्रिय समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं : पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र और वरिष्ठ भाजपा नेता व क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष कुंवर प्रमेंद्र सिंह बुंदेला के पुत्र और ड्राइवर से हुआ विवाद तूल पकड़ गया है। शनिवार को डैम रोड स्थित कार्यालय पर क्षत्रिय समाज की हुई बैठक में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह बुंदेला ‘भगत राजा’ ने दो टूक कहा कि सत्ता की हनक में क्षत्रिय समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।
कस्बा जाखलौन हाल आजादपुरा निवासी प्रमेंद्र सिंह बुंदेला ने श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र नरेश पंथ पर बृहस्पतिवार की रात उनके कार चालक से मारपीट कर वाहन का कांच तोड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह बुंदेला व राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ से हुई बातचीत में तय हुआ था कि नरेश पंथ क्षत्रिय समाज के सामने अपनी गलती स्वीकार कर लेगा जिसके बाद मामला निपट जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को डैम रोड स्थित क्षत्रिय समाज की बैठक में राज्यमंत्री नहीं पहुंचे। उन्होंने फोन पर बताया कि बेटा बाहर गया है। इससे क्षत्रिय समाज में रोष फैल गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि मंत्री एवं उनके पुत्र का व्यवहार अक्षम्य है। क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि मंत्री पुत्र ने सत्ता की हनक में गुंडागर्दी की है और उसके द्वारा अपने कृत्य के लिए क्षमा न मांगना घमंड को प्रदर्शित करता है। अब हर स्तर पर इसका जवाब दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि क्षत्रिय का आभूषण उसका स्वाभिमान है और उसकी रक्षा के लिए जो बलिदान संभव होगा, दिया जाएगा।
राजेंद्र सिंह बरदेही ने कहा कि मनोहर लाल पंथ को हमने लाखों मतों से जिताकर मंत्री बनवाया। लेकिन पद के अनुरूप उन्होंने कोई काम नहीं करवाया, न तो कभी विधानसभा सत्र में क्षेत्र की किसी समस्या के बारे में बोला। केपी राजा ननौरा ने कहा कि मंत्री पुत्र जिस तरह से क्षत्रपों का अपमान कर रहे हैं ऐसे में उनको मंत्री पद से हटाया जाना चाहिए। इस दौरान मंत्री के पीआरओ के इशारे पर महिपाल सिंह पाचौनी को फर्जी हरिजन एक्ट में फंसाने का आरोप लगाते हुए उसकी भर्त्सना की गई। इस दौरान अजय तोमर, घनेंद्र सिंह बानपुर, देवेंद्र सिंह सिकरवार, सुरेंद्र सिंह, नारायन सिंह सेंगर गंगचारी, बड़े राजा डोंगरा, कप्तान राजा आदि ने संबोधित किया।
000000000
ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
पुष्पेंद्र सिंह परमार, देवेंद्र सिंह सिकरवार महरौनी, महेंद्र सिंह राजावत महरौनी, योगेंद्र सिंह बुंदेला काकोरिया, सुरेंद्र सिंह प्रधान नुनावली, चाली राजा प्रधान महेशपुरा, अमरेंद्र सिंह बुंदेला, नारायण सिंह, इमरत सिंह, केपी राजा ननोरा पूर्व प्रधान, प्रतिपाल सिंह, रानू राजा बुंदेला, जिलाध्यक्ष जनसत्ता दल अरुण प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह बुंदेला, पुष्पेंद्र राजा, शिवकरन सिंह, जीतू राजा नाती, राजा बुंदेला, शालू राजा, दीपक यादव, संजय जैन, रामगोपाल यादव, प्रशांत मिश्रा, सोनू तिवारी, पीके लिटोरिया, सम्राट राजा, नाती राजा आदि मौजूद रहे।
00000
बोले मंत्री
घटना को लेकर मैंने कहा था कि पार्टी से जुडे़ दोनों लोग एक परिवार के रूप में हैं। बेटे ने गलती की है तो उससे वह उससे ‘सॉरी’ बोलवा देंगे, लेकिन जब उसके खिलाफ मुकदमा लिखा दिया गया तो वह माफी किस बात की मांगे।- मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री
विज्ञापन

000000000
विरोधी अपने कृत्य पर पर्दा डालने के लिए समझौते की भ्रामक सूचना दे रहे हैं, लेकिन अब किसी प्रकार के समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है।-प्रमेंद्र सिंह बुंदेला (विट्टू राजा), जाखलौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें