तालबेहट। कोतवाली एवं स्वॉट ने गुरुवार रात 25 हजार के इनामी चोर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अलग अलग थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने माताटीला हाईवे पुल के नीचे दबिश देकर आरोपी शैलेंद्र राजा निवासी ग्राम देवरान थाना बार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने इसी साल पांच मई को कड़ेसराकलां में एक मकान से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसने ग्राम बस्त्रावन, ग्राम भावनी, बस्तगुवां, ग्राम पवा में इसी वर्ष कई घरों में चोरियां व लूट की थी। आरोपी के पास से जो बाइक बरामद हुई है, उसे उसने मेडिकल कॉलेज झांसी से चोरी की थी। आरोपी पर कोतवाली तालबेहट में तीन, थाना बार में सात, थाना जखौरा व बानपुर में एक-एक और झांसी के थाना प्रेमनगर में दो व नवाबाद में एक मामला दर्ज है।